facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका, मिस्र की यात्रा पर जाएंगे: विदेश मंत्रालय

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

Last Updated- June 16, 2023 | 11:12 AM IST
Speculation of reshuffle and expansion in the Union Council of Ministers,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे। उसने बताया कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

मंत्रालय ने यात्रा कार्यक्रम के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। उसने बताया कि मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे तथा इसके एक दिन बाद यानी 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO), पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 11:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement