facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का करेंगे उद्धाटन

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 10:00 AM IST
Paravasi Bhartiya Diwas 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली इस सम्मलेन में मुख्य अतिथि, जबकि सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘ कल नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर जीवंत शहर इंदौर जाने को उत्साहित हूं। यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है, जिसने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।’’ अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस साल सम्मेलन का विषय है ‘प्रवासी भारतीय : अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार’।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन चार साल के अंतराल के बाद पहली बार भौतिक रूप से आयोजित किया जा रहा है और करीब 70 देशों के 3,500 से ज्यादा भारतवंशियों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भारत की स्वतंत्रता में प्रवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव-भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ विषय पर डिजिटल प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

सुरक्षित, कानूनी, व्यवस्थित और कुशल प्रवासन के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक स्मारक डाक टिकट ‘सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं’ जारी किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करने के साथ इस सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement