facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Pritish Nandy: कवि, फिल्ममेकर और लेखक प्रीतिश नंदी नहीं रहे

प्रीतिश नंदी ने अपने जीवन में कई क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। 1977 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Last Updated- January 08, 2025 | 10:43 PM IST
Pritish Nandy

जाने-माने कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और पत्रकार प्रीतिश नंदी का बुधवार को 73 साल की उम्र में मुंबई के उनके घर पर निधन हो गया। उनके जाने से साहित्य, पत्रकारिता और फिल्म जगत में शोक की लहर है।

अनुपम खेर ने याद किए पुराने दिन

प्रीतिश नंदी के निधन की खबर पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिशनंदी के निधन से दिल टूट गया। वह बेहतरीन कवि, लेखक, फिल्ममेकर और साहसी पत्रकार थे। मेरे मुंबई के शुरुआती दिनों में वह मेरे लिए ताकत और सहारा थे।”

खेर ने उनके साथ बिताए खास पलों को याद करते हुए कहा, “वह मेरे जीवन में मिले सबसे निडर इंसान थे। मैं कभी नहीं भूल सकता जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर और द इलस्ट्रेटेड वीकली के कवर पर सरप्राइज दिया। सच में, वह ‘यारों के यार’ थे। आपकी बहुत याद आएगी, दोस्त।”

सुवेल सेठ ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

फेमस लेखक और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सुवेल सेठ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त प्रीतिश नंदी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। हम ट्विटर पर अक्सर मजेदार बातें करते थे। आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। यात्रा शुभ हो।”

प्रीतिश नंदी ने अपने जीवन में कई क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। 1977 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें 2008 में कर्मवीर पुरस्कार और 2012 में इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड भी मिला।

First Published - January 8, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट