facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GPS टोल प्रणाली में निजता का संरक्षण, सिर्फ हाईवे पर डेटा संग्रह: राजमार्ग सचिव अनुराग जैन

Advertisement

उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक वाहनों में वाहन मालिक एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म से अपने वाहन की स्थिति ज्ञात कर सकते हैं।

Last Updated- September 13, 2024 | 11:26 PM IST
Fastag

जीपीएस आधारित टोल संग्रह प्रणाली में निजता हनन की चिंताओं के बीच राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने स्पष्ट किया कि डेटा संग्रहण केवल राष्ट्रीय राजमार्गों तक ही सीमित रहेगा। इस प्रणाली को ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) टोल कलेक्शन के रूप में भी जाना जाता है।

टोल संग्रह की यह प्रणाली लागू होने के बाद टोल बूथ खत्म हो जाएंगे। इस प्रणाली के तहत हर वाहन पर ऑन बोर्ड यूनिट (ओबीयू) को अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाएगा और उसी के जरिये टोल शुल्क कट जाएगा।

जैन ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम डेटा की निजता को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं। आपका वाहन जब राजमार्ग पर प्रवेश करेगा तो सिग्नल पर नजर रखी जाएगी। आपका वाहन जैसे ही राजमार्ग को छोड़ेंगे तो सिग्नल पर नजर रखना अपने से खत्म हो जाएगा।’

इस प्रणाली को लेकर चिंताएं यह हैं कि इस लेन देन में शामिल साझेदार जैसे ओबीयू विनिर्माता, बैंक और बीमाकर्ता सिर्फ वाहन के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहने के दौरान ही नहीं बल्कि हर समय रियल टाइम लोकेशन के आंकड़ों को हासिल कर सकते हैं।

इस पर जैन ने बताया, ‘हमारे साथ हुए समझौते के तहत उन पर बाध्यताएं हैं (वे सभी समय नजर नहीं रख सकते)।’ सचिव ने बताया, ‘आज भी हम राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं, क्योंकि वाहन टोल गेट से गुजरते हैं। बस यह एक गोपनीय और समेकित फॉर्म में होता है।’

उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक वाहनों में वाहन मालिक एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म से अपने वाहन की स्थिति ज्ञात कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement