facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया

Advertisement

यही नहीं, फिलिस्तीन के लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका सोमवार को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं।

Last Updated- December 16, 2024 | 11:08 PM IST
Priyanka Gandhi raised the issue of atrocities on minorities in Bangladesh प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया

लोक सभा में सोमवार को शून्यकाल में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्ष के कुछ अन्य सांसदों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रियंका ने कहा, ‘सरकार को पड़ोसी देश में हिंदुओं और  ईसाइयों पर हो रहे जुल्म के मुद्दे पर वहां की सरकार से फौरन बात करनी चाहिए और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।’ 

यही नहीं, फिलिस्तीन के लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका सोमवार को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं। इस बैग पर फिलिस्तीन का राष्ट्रीय चिह्न और फिलिस्तीनियों के प्रति सहानुभूति का प्रतीक तरबूज भी छपा था। 

जब संवाददाताओं ने उनसे भाजपा नेताओं द्वारा फिलिस्तीन बैग का मुद्दा उठाने से संबंधित सवाल पूछा तो प्रियंका ने कहा, ‘उनसे कहिए कि बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाइयों पर हो रहे जुल्म को रोकने के लिए कुछ करें। सरकार को फौरन बांग्लादेश सरकार से बात कर यह उत्पीड़न रुकवाना चाहिए।’ 

नई दिल्ली में फिलिस्तीनी राजदूत आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले सप्ताह प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें उपचुनाव में जीत के लिए बधाई दी थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते जून महीने में गाजा में बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की थी। 

कांग्रेस सांसद ने सोमवार को लोक सभा में दावा किया कि भारत के समक्ष समर्पण करते पाकिस्तानी सैनिकों के फोटो को सेना मुख्यालय से हटा दिया गया है। हैंडबैग मुद्दे पर वायनाड की सांसद पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आश्चर्य जताया कि वह क्या संदेश देना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा फिलिस्तीन लिखा बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं। 

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement