facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Project Cheetah: भारत में चीता परिवार हुआ और बड़ा, कुनो नेशनल पार्क में तीन शावकों ने लिया जन्म

Advertisement

इन शावकों के जन्म के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी को साझा करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया

Last Updated- February 18, 2026 | 6:46 PM IST
Project Cheetah
फोटो: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के एक्स अकाउंट से

Project Cheetah: भारत के लिए यह खुशखबरी है कि भारत में चीता परिवार और बड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में तीन नन्हे चीता शावकों ने जन्म लेकर देश के ‘चीता वापसी अभियान’ में नई ऊर्जा भर दी है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी को साझा करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया।

नवजात चीता शावकों की मां दक्षिण अफ्रीका से आई थी

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्‍स पर एक पोस्ट में बताया कि ये शावक दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी के हैं, जो दूसरी बार मां बनी है। इन शावकों का जन्म दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने पर हुआ है। उन्होंने कहा कि कुनो पार्क और भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, ईश्वर करे गामिनी और उसके तीनों नन्हे शावक बड़े होकर देश में चीता पुनरुद्धार की कहानी को गरिमा के साथ आगे बढ़ाएं।

Also Read: Govt Scheme: सड़क हादसे के बाद नहीं लगेगा एक भी रुपया! इस सरकारी योजना में मिलेगा 1.5 लाख तक फ्री इलाज

चीतों की कुल संख्या बढ़कर हुई 38

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या अब बढ़कर 27 हो गई है। इन शावकों के जन्म के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक शावक का जन्म चीता परियोजना को मजबूती प्रदान करता है और इस कार्यक्रम से जुड़े फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सा टीमों के समर्पित प्रयासों को दर्शाता है।

विश्व में पहली बार किसी विशाल मांसाहारी जानवर का अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण सफल रहा है, जिसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते वर्ष 2022-23 में भारत लाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2022 को पहले आठ चीतों को भारत लाए जाने की प्रक्रिया में शामिल थे। चीता परियोजना भारत सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे विलुप्त हो चुके चीतों को देश में फिर से बसाने के लिए शुरू किया गया था।

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement