facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AC, LED PLI के लिए 24 कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर, 3,516 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी

Advertisement

कुल मिलाकर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए पीएलआई योजना के तहत 84 कंपनियां 10,478 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं।

Last Updated- January 20, 2025 | 11:15 PM IST
PLI Scheme

सरकार ने एयर कंडीशनर (एसी) और एलईडी के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे दौर में 24 कंपनियों से 3,516 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने आज यह जानकारी दी।

सरकार ने 2,299 करोड़ रुपये निवेश का वादा करने वाली 18 कंपनियों का भी चयन किया है। इनमें 10 कंपनियां एसी के पुर्जों का और 8 कंपनियां एलईडी बल्ब का उत्पादन करती हैं। इन 18 कंपनियों में वोल्टास, मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स, ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं।

शेष छह आवेदकों में मौजूदा पीएलआई लाभार्थी शामिल हैं जिन्हें उच्च निवेश श्रेणियों में अपग्रेड करने के लिए चुना गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन छह आवेदकों ने 1,217 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का वादा किया है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, ब्लू स्टार क्लाइमेटेक आदि कंपनियों में शामिल हैं।

कुल मिलाकर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए पीएलआई योजना के तहत 84 कंपनियां 10,478 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इससे करीब 1,72,663 करोड़ रुपये मूल्य का उत्पादन होगा। बयान में कहा गया है कि एक कंपनी ने अपना आवेदन वापस ले लिया।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए पीएलआई योजना को इस तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि देश में एसी और एलईडी लाइट उद्योग के लिए कलपुर्जों का पूरा परिवेश तैयार हो सके और भारत को वै​श्विक आपूर्ति श्रृंखला का अ​भिन्न हिस्सा बनाया जा सके।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement