facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिमला: मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा

Advertisement

मस्जिद के अवैध हिस्से के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज और पानी की बौछारें। कई घायल, स्कूलों में फंसे बच्चे, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी।

Last Updated- September 11, 2024 | 11:00 PM IST
Shimla: Protestors created ruckus demanding demolition of illegal part of the mosque शिमला: मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा

शिमला के संजौली क्षेत्र में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की बुधवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को तोड़ दिया और पथराव किया, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया।

‘जय श्री राम’ और ‘हिंदू एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी ढल्ली में एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराने के लिए निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए संजौली की ओर मार्च शुरू कर दिया। उन्होंने ढल्ली सुरंग के पास लगाए गए अवरोधक तोड़ दिए। कुछ हिंदू समूहों के आह्वान पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने जब संजौली में प्रवेश किया और मस्जिद के पास लगे दूसरे अवरोधक को तोड़ दिया तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें छोड़ीं।

पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के सचिव कमल गौतम सहित कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया तथा मस्जिद के पास फिर से अवरोधक लगा दिए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वहां से जाने से इनकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। झड़प के कारण संजौली, ढल्ली और आसपास के इलाकों के बच्चे स्कूलों में फंसे रहे।

स्थानीय निवासियों ने का कहना था कि प्रदर्शन की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन ने विद्यालयों को बंद रखने का आदेश नहीं दिया। झड़प और पथराव में कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में उनमें से भी कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement