facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बैंक करने जा रहे 5 लाख घरों की नीलामी, सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का मौका

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 8:01 PM IST
Real Estate

आज के समय में अच्छी और सस्ती प्रॉपर्टी मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। कई लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना बहुत ही झोल-झमेले वाला काम बन जाता है। इसके लिए कई चक्कर काटने पड़ते है। लेकिन आपको घर बैठे अपनी फोन स्क्रीन पर ही अच्छी और सस्ती प्रॉपर्टी मिल जाए तो कैसा होगा? अब जल्द ही लोगों का यह सपना पूरा होने वाला है।

फ्रॉड का नहीं होगा कोई डर

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे सरकारी बैंक जिनका ऑपरेशन राज्य सरकार करती है, वह एक ई-ऑक्शन ऐप बनाने जा रहे हैं। इस App की मदद से लोग आने वाले समय में अपने घर बैठे किफायती रेट पर अच्छी प्रॉपर्टी देख और खरीद सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इन प्रॉपर्टी में किसी तरह के फ्रॉड का भी डर नहीं होगा।

Also Read: होम लोन के और बढ़ने से मकानों की बिक्री होगी प्रभावित: सर्वे

5 लाख घरों की होगी नीलामी

बैंकों का लक्ष्य App के माध्यम से अगले पांच वर्षों में करीब 5 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी की ई-नीलामी (E-Auction) करने का है। यह मोबाईल App प्रॉपर्टी से जुड़े सभी इंफॉर्मेशन, डेटा और डॉक्यूमेंट के लिए एक रिपॉजिटरी के रूप में काम करेगा। App के जरिए लोगों को आसानी से प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा। बता दें कि ये वो प्रॉपर्टी हैं जिन्हें लोन नहीं चुकाने या किसी अन्य वजहों के कारण जब्त किया गया है। बैंक अपने लोन की वसूली के लिए इन प्रॉपर्टीज की नीलामी ई-ऑक्शन (E-Auction) के जरिए करेगा।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement