facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pulwama Attack Anniversary: पांच साल पहले आज ही के दिन हुआ था पुलवामा हमला, भारत ने खोए थे अपने 40 जवान

Advertisement

आतंकवादियों की इस कायरता भरे हमले ने हर एक भारतीय को अंदर से झकझोड़ कर रख दिया था और हर हर किसी की आंखे नम हो गई थीं।

Last Updated- February 14, 2024 | 10:14 AM IST
Pulwama Attack-पुलवामा हमला

5 years of Pulwama attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में पांच साल पहले आज ही के दिन भीषण आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें भारत ने अपने वीर 40 जवानों को खो दिया था। यह हमला भारत के इतिहास में इंडियन आर्मी पर हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है।

आतंकवादियों की इस कायरता भरे हमले ने हर एक भारतीय को अंदर से झकझोड़ कर रख दिया था और हर हर किसी की आंखे नम हो गई थीं। हालांकि, कुछ ही दिन बाद भारतीय सेना ने भी इस का कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया था।

इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक हवाई हमला किया था।

कब और कैसे हुआ था पुलवामा हमला ?

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी।

शहीद जवानों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement