facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पंजाब के मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे

Advertisement

जेल अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 'मुलाकात जंगला' के अंदर होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

Last Updated- April 12, 2024 | 7:48 PM IST
Bhagwant Mann_kejriwal

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ‘मुलाकात जंगला’ के अंदर होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

‘मुलाकात जंगला’ लोहे की जाली होती है जिसमें आगंतुक और कैदी आमने-सामने बैठकर एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी सुनीता और उनके पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार ने उनसे तीन बार जेल में मुलाकात की है।

इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मान की संभावित मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल, दिल्ली पुलिस एवं पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को चर्चा की। महानिदेशक (तिहाड़) संजय बेनीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. के. पांडेय और एक सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित थे।

एक जेल अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे यह बैठक शुरू हुई और दोपहर बाद करीब तीन बजे समाप्त हुई। मान और केजरीवाल की मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गयी।

मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा है। केजरीवाल अब निरस्त कर दी गयी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान समेत छह लोगों का नाम दिया है, जिनसे वह जेल में मुलाकात करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement