facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Punjab Farmers Protest: गुरदासपुर में किसानों के प्रदर्शन के चलते 6 ट्रेन रद्द

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 4:29 PM IST
protest in Gurdaspur

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला रेलवे स्टेशन पर किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के ‘रेल रोको प्रदर्शन’ के कारण छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये प्रदर्शन कल रविवार से हो रहे हैं। किसानों ने सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि और खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

रेल अधिकारियों के अनुसार, किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को अमृतसर-पठानकोट सेक्शन पर पठानकोट से वेरका, अमृतसर से पठानकोट, अमृतसर से कादियान यात्री ट्रेन सहित छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को स्टेशन पर रेल पटरी पर अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए और केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केएमएससी महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र एवं राज्य सरकार से उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा ‘‘यह हमारे विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को खराब मौसम के कारण फसल के नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देना चाहिए। पंढेर ने कहा कि गुरदासपुर के उपायुक्त और बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को उनसे बातचीत की। पंढेर ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें कुछ प्रस्ताव दिए हैं, जिन पर अभी विचार किया जाना बाकी है।’’ पंढेर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें और उन्हें हमारे मुद्दों को सुलझाना चाहिए।’’

सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए उचित राशि की मांग के अलावा, किसान राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल को हुए नुकसान के लिए प्रति एकड़ 50,000 रुपये के मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। वे केंद्रीय पूल के लिए गेहूं की खरीद के नियमों में ढील की भी मांग कर रहे हैं।

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने पंजाब के कई इलाकों में गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

राज्य सरकार खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजे में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की पहले ही घोषणा कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि राज्य सरकार कृषि ऋण पर ब्याज माफ करे और ऋण की किस्तों को छह महीने के लिए टाल दे। पंढेर ने कहा कि राज्य सरकार को फसल नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी (राजस्व सर्वेक्षण) की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement