facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब सरकार सेवाओं के लिए डिजिटल रसीदें जारी करेगी

Advertisement
Last Updated- May 13, 2023 | 2:56 PM IST
UNGA अध्यक्ष ने भारत में डिजिटलीकरण, बुनियादी ढांचे में निवेश की सराहना की , UNGA President lauds investment in digitalisation, infrastructure in India

पंजाब सरकार ने राज्य की सरकारी सेवाओं के लिए आवेदकों के मोबाइल फोन पर शुल्क रसीद जारी करना शुरू कर दिया है। शासन सुधार विभाग (डीजीआर) की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत के बाद कागजों पर हर साल खर्च होने वाले लगभग 1.3 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है।

पंजाब सरकार के सुधार और लोक शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पेपर रसीद प्रणाली को खत्म करने से ‘सेवा केंद्रों’ में कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आएगी और यह भविष्य में भी योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि आवेदकों को अब कागजी रसीद खोने की चिंता नहीं होगी, क्योंकि अब वे एसएमएस के माध्यम से अपनी भुगतान रसीद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कागजी रसीद न मांगकर सरकार की इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का हिस्सा बनने का नागरिकों से आग्रह भी किया।

Advertisement
First Published - May 13, 2023 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement