facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Quad Meeting: PM मोदी ने बाइडन से लोगों से मिल रहे ‘अनुरोध’ के बारे में बात की

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:48 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जब क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके पास गए, तो भारतीय नेता ने अगले महीने वाशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतिष्ठित नागरिकों से बड़ी संख्या में मिल रहे अनुरोध की बात कही।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी तरह के विचार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनके लिए भी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम के वास्ते मिल रहे सभी अनुरोधों को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है, जहां मोदी मंगलवार को भाषण देंगे।

हालांकि, सिडनी में होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल में 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। अल्बनीज ने याद किया कि इस साल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कैसे 90,000 से अधिक लोगों ने उनका स्वागत किया था।

इस पर बाइडन ने हल्के-फुल्के अंदाज में मोदी से कहा कि उन्हें उनका ऑटोग्राफ लेना चाहिए। मोदी और अल्बनीज मार्च 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित टेस्ट मैच देखने के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे।

इस दौरान, दोनों नेताओं स्टेडियम का चक्कर भी लगाया था। तीन देशों (जापाना, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया) की यात्रा के तहत मोदी का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया जाने का कार्यक्रम है। मंगलवार को वह सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 9:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement