facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Rahul Gandhi Birthday: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

वीडियो में स्टालिन को राहुल गांधी को ‘डियर ब्रदर’ (प्रिय भाई) संबोधित करते हुए सुना जा सकता है, इसमें तमिलनाडु की प्रशंसा करते हुए राहुल गांधी की भी एक क्लिप है।

Last Updated- June 19, 2024 | 10:54 AM IST
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा करते हुए एक वीडियो क्लिप भी साझा किया। राहुल आज 54 वर्ष के हो गए।

स्टालिन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रिय भाई राहुल गांधी आपको जन्मदिन मुबारक। देश की जनता के प्रति आपका समर्पण आपको अत्यंत ऊंचाई पर ले जाएगा। आपको शुभकामनाएं देता हूं कि यह साल सतत प्रगति और सफलता से भरा रहे।’’

वीडियो में स्टालिन को राहुल गांधी को ‘डियर ब्रदर’ (प्रिय भाई) संबोधित करते हुए सुना जा सकता है, इसमें तमिलनाडु की प्रशंसा करते हुए राहुल गांधी की भी एक क्लिप है।

इसमें एक हिस्सा उस समय का भी है जब पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राहुल गांधी द्रमुक अध्यक्ष के लिए एक दुकान पर मिठाई खरीद रहे थे। इसमें राज्य में हुए विभिन्न आयोजनों की भी झलकियां हैं जिनमें दोनों नेताओं ने साथ में भाग लिया।

First Published - June 19, 2024 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट