facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वायनाड वासियों के सभी मुद्दों में उनके साथ खड़ा हूं: राहुल गांधी

Advertisement

उन्होंने 2019 में इसी सीट से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

Last Updated- April 03, 2024 | 1:52 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं। वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राहुल ने यहां उनके रोडशो में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वायनाड उनका घर है, यहां के लोग उनका परिवार हैं और अपने खूबसूरत इतिहास एवं परंपराओं वाली यह भूमि उन्हें प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वायनाड के लोगों के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं। हम ‘न्याय’ के एक नए युग में कदम रख रहे हैं, ऐसे में मैं अपनी सर्वाधिक क्षमताओं से आप में से प्रत्येक की सेवा करने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि करना चाहता हूं।’’ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यहां पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए संयुक्त लोकतंत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग कलपेट्टा में एकत्र हुए। गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोडशो किया।

यूडीएफ के सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो के लिए कतार में खड़े थे और विभिन्न आयु वर्गों के लोग कांग्रेस सांसद की तस्वीर के साथ पार्टी के झंडे, तख्तियां और पार्टी के रंग वाले गुब्बारे लेकर राहुल का स्वागत करने के लिए सड़कों के किनारे एकत्र हुए। राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने 2019 में इसी सीट से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल कर विजयी रहे थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी पी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे। केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement