facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, अदाणी को बताया भ्रष्टाचार का प्रतीक

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:28 PM IST
रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवा दी पर पेपर लीक नहीं रोक पा रहे… राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, 'If you can stop war, why not NEET paper leaks?' Rahul Gandhi asks PM Modi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में अदाणी समूह के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया और दोहराया कि वह केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार से डरते नहीं हैं।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोलार में गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ वाली एक टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 29 मार्च को घोषणा के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा पर आए गांधी ने अदाणी मुद्दे के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कारोबारी गौतम अदाणी के साथ मोदी के संबंध के बारे में जानना चाहा।

गांधी ने यहां जय भारत रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वे (केंद्र सरकार) सोचते हैं कि वे मुझे हटाकर और धमकाकर डराएंगे। मैं डरने वालों में से नहीं हूं।’ उन्होंने कहा, ‘जब तक मुझे जवाब नहीं मिलता, मैं यह सवाल पूछता रहूंगा। आप मुझे अयोग्य ठहराएं, मुझे जेल में डाल दें या जो चाहें करें, मैं डरने वाला नहीं हूं।’

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement