facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘सच के बल पर हटाएंगे मोदी-संघ की सरकार’, रामलीला मैदान से राहुल ने सरकार पर साधा निशाना

Advertisement

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी ‘वोट चोरी’ पकड़ी गई है

Last Updated- December 14, 2025 | 10:51 PM IST
Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी तथा निर्वाचन आयोग पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े रहकर प्रधानमंत्री मोदी और ‘आरएसएस की सरकार’ को देश की सत्ता से हटाएगी। 

राहुल ने यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी ‘वोट चोरी’ पकड़ी गई है। उन्होंने यह आरोप फिर दोहराया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है, उसे माना जाता है। यह विचारधारा आरएसएस की है। हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सत्य सबसे जरूरी हैं। भागवत कहते हैं कि सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है।’ 

उन्होंने कहा, ‘ सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है। हम सत्य के साथ खड़े रहकर हिंदुस्तान से नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा आरएसएस सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे।’ 

Advertisement
First Published - December 14, 2025 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement