facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राहुल ने किया ट्रक का सफर, सुनी ट्रक चालकों के ‘मन की बात’

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 2:36 PM IST
Rahul traveled in a truck, listened to the 'Mann Ki Baat' of the truck drivers
PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार रात एक ट्रक पर सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर किया। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी ने ट्रक चालकों के ‘मन की बात’ सुनी।

कांग्रेस ने अपनी टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जननायक राहुल गांधी जी ट्रक चालकों की समस्या जानने के लिये उनके बीच पहुंचे। राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक चालक हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके ‘मन की बात’ सुनने का काम राहुल जी ने किया।’

पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के ट्रक में सवार होकर यात्रा करने का वीडियो साझा किया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि धीरे-धीरे यह एहसास हो रहा है कि देश मोहब्बत और अमन के रास्ते पर लौटना चाहता है।

उन्होंने राहुल गांधी के ट्रक में सफर करने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘विश्वविद्यालय के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी करने वालों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक चालकों से आख़िर क्यों मुलाक़ात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है – कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है, जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है – कोई तो है, जो नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है और धीरे धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है, मोहब्बत और अमन के रास्ते पर।’

उन्होंने कहा, ‘धीरे से यह देश आख़िर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ।’ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल चंडीगढ़ से शिमला चले गए, जहां वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ समय बिताएंगे।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement