facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गर्मियों में यात्री परेशान, रेल मंत्रालय ने कहा- राहत के लिए 43 फीसदी ज्यादा फेरे लगा रहीं ट्रेनें

Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गैर-वातानुकूलित और वातानुकूलित कोचों का अनुपात शुरू से 2:1 रहा है और मौजूदा सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:38 PM IST
railway

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस साल की गर्मियों में यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसलिए रेलवे ट्रेनों के 43 फीसदी ज्यादा फेरे लगवा रहा है। भीड़ के कारण हाल ही में रेलवे की आलोचना हो रही थी।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो साझा किए जा रहे हैं जिसमें ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की दुर्दशा दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेनों में जगह की कमी के कारण यात्री शौचालय में यात्रा करने पर विवश हैं और तो और कई यात्री बोगी और दरवाजे के बीच में फंसकर यात्रा कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘यात्रियों की किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और गर्मियों के दौरान यात्रा की मांग में अनुमानित वृद्धि को संभालने के लिए रेलवे गर्मी के मौसम में ट्रेनों के रिकॉर्ड 9,111 फेरे लगवा रहा है।’

पिछले साल 6,369 फेरे लगाए गए थे। इस तरह ट्रेनों के फेरों की संख्या में 2742 की बढ़ोतरी हुई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गैर-वातानुकूलित और वातानुकूलित कोचों का अनुपात शुरू से 2:1 रहा है और मौजूदा सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। देश के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की योजना सावधानीपूर्वक बनाई गई है।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement