facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan: राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 6 तीर्थयात्रियों की मौत

Advertisement

हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी।

Last Updated- September 15, 2024 | 10:00 AM IST
Accident
Representative Image

राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के नौ तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी बूंदी में सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है। इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 10:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement