facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan budget: 4 लाख नौकरियां, दो लाख घरों को बिजली कनेक्शन समेत की गईं कई खास घोषणाएं

Advertisement

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया, जबकि खाटू श्याम मंदिर के गलियारे के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

Last Updated- July 10, 2024 | 7:26 PM IST
Rajasthan budget

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। उन्होंने राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया, जबकि खाटू श्याम मंदिर के गलियारे के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, प्राइवेसी और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बायो पिंक शौचालय बनाने की योजना भी घोषित की गई।

राजस्थान बजट 2024 की मुख्य बातें:

गांवों में पानी की सुविधा:

25 लाख ग्रामीण घरों को नल से पानी देने के लिए 15,000 करोड़ रुपये। हर विधानसभा क्षेत्र में 20 हैंड पंप लगाए जाएंगे।

सड़क परियोजनाएं:

नई सड़क परियोजनाओं के लिए 60,000 करोड़ रुपये। राज्य में नौ नई एक्सप्रेसवे बनाये जाएंगे।

जयपुर का विकास:

जयपुर में ‘राजस्थान मंडपम’ बनाया जाएगा, जो भारत मंडपम से प्रेरित है। जयपुर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

कोटा में नया हवाई अड्डा:

कोटा जिले में नए हवाई अड्डे का काम तेज किया जाएगा। यह हवाई अड्डा बूंदी जिले के शंभूपुरा गांव में बनेगा। इससे लगभग 50,000 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है।

युवाओं के लिए योजनाएं:

पांच साल में 4 लाख नौकरियां भरी जाएंगी। युवा नीति बनाई जाएगी। युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए ‘राजस्थान युवा आइकन पुरस्कार’ शुरू किया जाएगा।

बिजली और पर्यटन:

दो लाख घरों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का विकास किया जाएगा।

किसानों के लिए सुविधाएं:

पांच लाख नए किसानों को बिना ब्याज के कर्ज दिया जाएगा। राज्य में 500 नए किसान उत्पादक संगठन खोले जाएंगे। खेती के लिए 1,45,000 किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा:

‘एक जिला, एक नीति’ की शुरुआत की जाएगी। यह योजना घरेलू उत्पादों को समर्थन देने के लिए है।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement