facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Weather News: जालोर में भारी बारिश के बाद पांच श्रद्धालु बहे, एक महिला की मौत

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Last Updated- August 25, 2024 | 2:05 PM IST
Rajasthan weather
Representative Image

राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गये जिनमें से तीन लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस दौरान उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि जालौर के जसवंतपुरा उपखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से पानी सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहने लगा। तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य लापता श्रद्धालु की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी अहारी (45) के रूप में हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं रविवार को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) की प्रबल संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 27 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है।

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 2:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement