facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश

Advertisement

मौसम कार्यालय ने कहा कि 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल बसरने का अनुमान है।

Last Updated- September 28, 2024 | 11:33 AM IST
Rajasthan weather
Representative Image

राजस्थान में बीते 24 घंटे में डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ इलाकों में और बारिश हो सकती है।

जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह से पहले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी, पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक अधिक 74 मिलीमीटर बारिश मनोहरथाना (झालावाड़) में हुई, इसके अलावा गुडामलानी (बाड़मेर) में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय के मुताबिक 28-29 सितंबर को भी राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है, इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी कुछेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल बसरने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - September 28, 2024 | 11:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement