facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अनेक जिलों में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के चलते ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

Last Updated- May 24, 2024 | 2:32 PM IST
Weather: Hot summer day in Jaipur
Weather: Hot summer day in Jaipur

राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार को रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बीकानेर में बीती रात तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी।

राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक दर्ज किया गया है। बाड़मेर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के चलते ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

विभाग के अनुसार बीती रात सिरोही में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 29 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) में 29.1 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य स्थानों पर रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। विभाग ने आगामी कुछ दिन तक राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

First Published - May 24, 2024 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट