facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कई जगह बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Advertisement

केंद्र के अनुसार इससे 26-27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Last Updated- August 26, 2024 | 2:35 PM IST
Rajasthan rain
Representative image

राजस्थान में मानसून का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में प्रतापगढ़ जिले में भारी से अति भारी श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) व कल (मंगलवार) कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा तथा बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, वहीं प्रतापगढ़ जिले में भारी से अत्यंत भारी श्रेणी की वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक बारिश पीपलखूंट (प्रतापगढ़) में 260 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार इसके अलावा बांसवाड़ा में 195 मिमी, डूंगरगढ़ के चिकाली में 132 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बांसवाड़ा के सलोपट, बागीदोरा, भूंगरा, अरथूना, गढ़ी, सज्जनगढ़ व केसरपुरा में इस दौरान 127 से 195 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार इसी तरह चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, पाली, प्रतापगढ़ व राजसमंद जिले में कई जगह भारी बारिश हुई।

केंद्र के अनुसार एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में आगामी एक-दो दिन भारी से अधिक भारी बारिश होने व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना है। केंद्र के अनुसार इससे 26-27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 2:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement