facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजेश अग्रवाल बुधवार को वाणिज्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे, सुनील बड़थ्वाल की जगह लेंगे

Advertisement

1994 बैच के मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अग्रवाल दिसंबर 2022 से वाणिज्य विभाग में हैं

Last Updated- September 30, 2025 | 9:23 PM IST
Ministry of Commerce

वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत राजेश अग्रवाल 1 अक्टूबर को वाणिज्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। वह वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल की जगह लेंगे, जो आज 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अग्रवाल की नियुक्ति से एक सहज बदलाव और नीतिगत निरंतरता बने रहने की उम्मीद है। खासकर ऐसे समय में यह महत्त्वपूर्ण है, जब विभाग भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों के साथ गहन व्यापार वार्ता में लगा हुआ है।

1994 बैच के मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अग्रवाल दिसंबर 2022 से वाणिज्य विभाग में हैं। वह अतिरिक्त सचिव के रूप में विभाग में आए थे। तब से उन्होंने भारत की व्यापार नीतियों को आकार देते हुए कई महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

उनकी तात्कालिक प्राथमिकताओं में से एक भारत और अमेरिका के बीच एक ‘आपसी रूप से लाभकारी’ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना शामिल होगा। अमेरिका के साथ मार्च में बातचीत शुरू होने के बाद से ही वह मुख्य वार्ताकार के रूप में काम कर रहे हैं।

नई भूमिका में अग्रवाल के सामने कई चुनौतियां है। इस साल की शुरुआत में अमेरिका के संरक्षणवादी फैसलों की सबसे बड़ी चुनौती है। अमेरिका के उपायों से भारत की निर्यात वृद्धि पर दबाव पड़ने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका इस समय भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

वाणिज्य सचिव के रूप में अग्रवाल अधिकारियों के एक दल का नेतृत्व करेंगे। वह भूराजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निर्यातकों के हित में महत्त्वपूर्ण फैसले करेंगे। साथ ही वह कई व्यापार समझौतों को आगे बढ़ाएंगे, जिनमें यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चिली, पेरू, ओमान, रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन (ईएईयू) जैसे देशों और ब्लॉकों के साथ चल रही बातचीत शामिल है।

उन्होंने इंडिया-आसियान ट्रेड इन गुड्स एग्रीमेंट (एआईटीआईजीए) पर बाचचीत का नेतृत्व किया है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और पेरू के साथ प्रस्तावित व्यापक व्यापार सौदों के लिए भी बातचीत का नेतृत्व किया। वह बाइडन प्रशासन के कार्यकाल में अमेरिका द्वारा शुरू किए गए इंडो-पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) के लिए भी मुख्य वार्ताकार थे।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement