facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजनाथ सिंह ने पार्टनरशिप के माध्यम से 23 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने को दी मंजूरी

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी माध्यम के तहत चलने वाले नये सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है

Last Updated- September 16, 2023 | 5:33 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी माध्यम से 23 नए सैनिक स्कूल स्थापना को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नये स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्ड से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और साझेदारी वाले सैनिक स्कूल के लिए सोसायटी द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करेंगे।

खुलेंगे 100 नए सैनिक स्कूल

बयान में कहा गया है कि सरकार ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूल और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में कक्षा-छह से लेकर ऊपर तक की कक्षा के 100 नए सैनिक स्कूल क्रमबद्ध तरीके से स्थापित करने की पहल को मंजूरी दी है।

बयान में कहा गया है कि इस पहल के तहत, सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा देश भर में स्थित 19 नए सैनिक स्कूलों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसमें कहा गया है, ‘साझेदारी में नए सैनिक स्कूल खोलने के आवेदनों के मूल्यांकन के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी माध्यम से 23 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।’

मंत्रालय ने कहा कि इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी माध्यम के तहत चलने वाले नये सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल पहले से ही मौजूदा स्वरूप के तहत काम कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के दृष्टिकोण के पीछे का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना है।’

बयान में कहा गया है, ‘यह निजी क्षेत्र को आज के युवाओं को कल का जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर देता है।’

बयान में कहा गया है कि ये स्कूल अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा, ‘सैनिक स्कूल पद्धति के छात्रों को ‘एकेडमिक प्लस’ पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे।’

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement