facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rajouri encounter: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और सैन्य अधिकारियों ने शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Last Updated- May 06, 2023 | 11:25 AM IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को राजौरी जिले में एक आईईडी विस्फोट में शहीद हुए पांच सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक मेजर घायल हो गया।

विस्फोट की यह घटना आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान हुई थी।

अधिकारियों ने नवीनतम जानकारी के हवाले से बताया है कि कांडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अब भी जारी है। इस बीच, जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जहां सिन्हा ने उत्तरी कमान के जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को हुए विस्फोट में शहीद हुए सैनिकों में उत्तराखंड के गैरसैंण के लांस नाइक रुचिन सिंह रावत, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पैराट्रूपर सिद्धांत छेत्री, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नाइक अरविंद कुमार, जम्मू के हवलदार नीलम सिंह और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के पैराट्रूपर प्रमोद नेगी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 6, 2023 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement