facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Ram Mandir Consecration: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर? ISRO ने जारी की सैटेलाइट इमेज

Ram Mandir Consecration: राम मंदिर की सैटेलाइट इमेज कार्टोसैट (Cartosat) द्वारा ली गई थी।

Last Updated- January 21, 2024 | 7:39 PM IST
How does Ayodhya's Ram temple look from space? ISRO released satellite image, अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर? ISRO ने जारी की सैटेलाइट इमेज

Ram Mandir Consecration: अयोध्या में राम मंदिर के भव्य ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। भव्य ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह में शामिल होने के लिए 7,000 से अधिक VVIP प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर की भव्य तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले समारोह से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने राम मंदिर की खूबसूरत सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरों में पवित्र नगरी अयोध्या के मध्य में निर्माणाधीन राम मंदिर का परिसर देखा जा सकता है।

Cartosat ने ली राम मंदिर की सैटेलाइट इमेज

ISRO के हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की सैटेलाइट इमेज जारी की है। राम मंदिर की सैटेलाइट इमेज कार्टोसैट (Cartosat) द्वारा ली गई थी जिसे ISRO के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) द्वारा प्रोसेस किया गया है। कार्टोसैट एक रिमोट-सेंसिंग सैटेलाइट है जो इन-ऑर्बिट स्टीरियो इमेज प्रदान करने की क्षमता रखता है।

ISRO की वेबसाइट बताती है कि PSLV C-40 कार्टोसैट-2 सीरीज सैटेलाइट ले जाता है, जो एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट है।

Also read: Ram Mandir Consecration: प्राण प्रतिष्ठा के बाद सरयू नदी के किनारे होगा लेजर शो और इको फ्रेंडली आतिशबाजी का आयोजन

सरयू नदी के किनारे होगा लेजर शो और इको फ्रेंडली आतिशबाजी का आयोजन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार की शाम सरयू नदी के तट पर लेजर शो और इको फ्रेंडली आतिशबाजी का आयोजन होगा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इन कार्यक्रमों में देश के कई राज्यों की संस्कृतियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा पर रामनगरी में समूचे भारत के दर्शन होंगे।

संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें यहां आंध्र प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मेजबान उत्तर प्रदेश की झलक प्रस्तुत होगी। वहीं मालिनी अवस्थी- कन्हैया मित्तल सरीखे कलाकार भी सुरमई सांझ सजाएंगे। राम की पैड़ी पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी व लेजर शो भी होगा।

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राम की पैड़ी पर लेजर शो व इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी।

First Published - January 21, 2024 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट