facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ram Mandir Inauguration: नए रूप में होगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले 30 दिसंबर को पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

Last Updated- December 30, 2023 | 8:41 AM IST
ayodhya railway station
Representative Image

नये सिरे से तैयार अयोध्या रेलवे स्टेशन में लिफ्ट, एस्केलेटर, ‘फूड प्लाजा’, बच्चों की देखभाल के लिए कमरे और पूजा सामग्री की जरूरतों के लिए दुकानों समेत कई आधुनिक सुविधाएं हैं। अब इस स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले 30 दिसंबर को पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

उत्तर रेलवे ने कहा कि राम मंदिर से पैदल दूरी पर स्थित स्टेशन पर तीन मंजिला इमारत और नयी सुविधाओं के निर्माण पर 241 करोड़ रुपये की लागत आई। रेलवे ने कहा नये स्टेशन भवन में यात्रियों की आवाजाही के लिए ज्यादा जगह होगी।

रेलवे ने कहा कि कि यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, ‘फूड प्लाजा’, पूजा सामग्री की जरूरतों के लिए दुकानें, ‘क्लॉकरूम’ और बच्चों की देखभाल के कमरे जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा, ‘‘हमने भूतल के साथ-साथ पहली मंजिल पर भी आकर्षक ‘प्रतीक्षा कक्ष’ का निर्माण किया है। स्टेशन की इमारत सभी के लिए सुलभ होगी और इसे ‘ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग’ के लिए आईजीबीसी (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) प्रमाणन मिला है।’’

Advertisement
First Published - December 30, 2023 | 8:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement