facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ram Mandir-Market: राम मंदिर प्रतिष्ठा की खुशी में बाजार भी राममय, 40 हजार से ज्यादा हुए कार्यक्रम

Advertisement

Ram Mandir Pran Pratishtha: कारोबारियों के मुताबिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कारण देश भर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने का अनुमान है।

Last Updated- January 22, 2024 | 2:42 PM IST
Ram Mandir- Market: राम मंदिर प्रतिष्ठा की खुशी में बाजार भी राममय, 40 हजार से ज्यादा हुए कार्यक्रम Ram Mandir- Market: In celebration of the prestige of Ram Mandir, the market is also filled with joy, more than 40 thousand events took place

Ram Mandir प्रतिष्ठा की खुशी में आज देश भर के बाजार भी राममय हो गए। बाजार श्रीराम के झंडों, पोस्टर व अन्य सजावटी सामानों से सजाए गए और इनमें अनेक प्रकार कार्यक्रम किए गए। कारोबारी संगठनों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री राम मंदिर के मॉडल की पूजा की। साथ ही बाजारों में बड़े पैमाने सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भजन, शोभा यात्रा, श्रीराम फेरी, भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित किए। कारोबारियों के मुताबिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कारण देश भर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने का अनुमान है।

बाजारों में हुए 40 हजार से ज्यादा कार्यक्रम

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कारोबारी संगठनों द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत आज दिल्ली में श्री राम मंदिर के मॉडल के विशिष्ट पूजन से की गई। देश भर के बाजारों में कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं हनुमान चालीसा गाई गई।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम लला की प्रतिमा हुई स्थापित, 550 साल बाद श्री राम की घर वापसी

दिल्ली में आज 2 हजार से अधिक भंडारे लगे हैं वहीं 500 से अधिक बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाकर व्यापारियों और लोगों को अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है।

खंडेलवाल ने कहा कि कैट के आह्वान पर आज देश भर के 30 हजार से ज्यादा कारोबारी संगठनों ने अपने अपने बाजारों में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को अभिव्यक्त करने के लिए 40 हजार से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन कर कश्मीर से कन्याकुमारी तक को अयोध्या के रंग में रंग दिया। आज देश भर में कारोबारी संगठनों द्वारा लगभग 10 हजार से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाई गई। वहीं कारोबारियों द्वारा देश भर में 25 हजार से अधिक भंडारे किए गए।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement