facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Ramadan 2023 India moon sighting: भारत में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोज़ा शुक्रवार को होगा

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 8:54 AM IST
Ramadan 2023

दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में बुधवार को रमज़ान के महीने का चांद नज़र नहीं आया है और पहला रोज़ा 24 मार्च को होगा। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना समेत देश के किसी भी हिस्से से रमज़ान का चांद दिखने की खबर नहीं मिली, लिहाज़ा ऐलान किया जाता है कि पहला रोज़ा 24 मार्च यानी शुक्रवार को होगा।

इस्लाम में एक महीना 29 या 30 दिन का होता है। महीने के दिनों की संख्या चांद दिखने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इस्लामी कैलेंडर के आठवें महीने ‘शाबान’ की 30 तारीख है। जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने एक बयान में कहा, ‘‘22 मार्च को माहे रमज़ान मुबारक का चांद मुल्क के किसी भी हिस्से में नज़र नहीं आया है, लिहाज़ा रमज़ान का महीना शुक्रवार से शुरू होगा।’’

मुस्लिम संगठन ‘इमारत-ए-शरिया हिंद’ ने एक बयान में कहा कि चांद न तो दिल्ली में दिखा और न ही देश के किसी हिस्से से उसके दिखने की खबर मिली। संगठन की रुयत-ए-हिलाल (चांद समिति) के सचिव नजीबुल्लाह कासमी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रमज़ान के महीने का आगाज़ 24 मार्च से होगा। इमारत-ए-शरिया हिंद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद का हिस्सा है।

रमज़ान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज़ हो जाता है और अगले 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में लगाते हैं। साथ में शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है जिसे ‘ताराहवी’ कहा जाता है। इस नमाज़ में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है। यह सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है। इस बार ईद 21 या 22 अप्रैल को पड़ सकती है।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement