facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ramayan Park: गाजियाबाद में बनेगा भव्य रामायण पार्क, थीम पार्क में दिखेगा रामायणकालीन युग

Advertisement

योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद में रामायण थीम पार्क बनाएगी।

Last Updated- March 27, 2025 | 7:56 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक पर्यटन में लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद शहर में रामायण पार्क बनाएगी। गाजियाबाद में रामायण पार्क के लिए कोयल एन्क्लेव, लोनी भोपुरा रोड पर 5.61 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) रामायण पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क तथा ग्रीनवुड पार्क के निर्माण व विकास कार्यों की प्रक्रिया को अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। रामायण पार्क को रामायण बेस्ड थीम पार्क के तौर पर विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है।

यहां 5D मोशन चेयर थिएटर तथा शीशा घर का निर्माण होगा, जबकि होलोग्राफिक प्रोजेक्शंस, लाइट एंड साउंड शो समेत रामायणकालीन पात्रों की विभिन्न कलाकृतियों की स्थापना का कार्य 26.26 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा। इसी तरह गाजियाबाद में ही संस्कृति दर्शन पार्क व ग्रीनवुड पार्क में भी 16.57 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण व विकास के विभिन्न कार्यों को पूरा करने की तैयारी है, जिसकी शुरुआत अप्रैल माह से होगी।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि रामायण पार्क के माध्यम से विजिटर्स को आधुनिक तकनीक के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के समायोजन के रूप में रामायण आधारित थीम पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में काम करेगा, जो निवासियों व आगंतुकों को समान रूप से आकर्षित करेगा। मास्टर प्लान के मुताबिक यहां रामायण काल के पात्रों की 15 कलाकृतियों समेत 45 कलाकृतियों की स्थापना तथा मल्टीमीडिया प्रौद्योगिकी, मनोरंजन तत्वों, शीशा घर यानी मिरर भूलभुलैया, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, मोशन चेयर 5D थिएटर तथा किड्स एक्टिविटी एरिया जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पार्क में एंट्री टिकट फीस, पार्किंग फीस, एडवर्टाइजमेंट, शीशा घर तथा मोशन चेयर 5D ऑडिटोरियम से होने वाली कमाई के जरिए जीडीए के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इन सभी कामों को एक वर्ष की समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जीडीए द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान के मुताबिक संस्कृति दर्शन पार्क के विकास के लिए चिन्हित भूमि हाथी पार्क/रानी अवंती बाई पार्क में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 10.3 एकड़ है। यहां किड्स एक्टिविटी एरिया के साथ ही विभिन्न प्रकार की नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विशेष रूप से यहां ऐसी कलाकृतियों की स्थापना भी की जाएगी जो कि रीसाइकल्ड मटीरियल से बनी होगी। इसी प्रकार, ग्रीनवुड पार्क का विकास निम्बू पार्क में किया जाएगा, जिसका क्षेत्रफल 3.95 एकड़ है। यहां फूड कियोस्क का भी विकास किया जाएगा, जहां विजिटर्स विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जायका ले सकेंगे।

इन दोनों पार्कों के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 6 महीने की समय सीमा तय की गई है। दोनों पार्कों में 22 विशिष्ट प्रकार की कलाकृतियों की स्थापना भी की जाएगी। रामायण पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क तथा ग्रीनवुड पार्क में सीसीटीवी इंस्टॉलेशन समेत टॉयलेट ब्लॉक्स व वॉकिंग लेन निर्माण समेत विभिन्न कार्यों को भी परियोजना के तहत पूरा किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement