facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ramesh Bidhuri बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस, BJP ने मांगा जवाब

Advertisement

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने नोटिस देकर दक्षिणी दिल्ली के सांसद से पूछा है कि असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए क्यों ना उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Last Updated- September 22, 2023 | 11:43 PM IST
Show cause notice to Ramesh Bidhuri Bidhuri, BJP seeks reply

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की सफलता पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए शुक्रवार को अपने सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी टिप्पणियों को बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि बिधूड़ी की टिप्पणी को लेकर गुस्सा ऐसे समय में देखा जा रहा है, जब वह संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक का देश भर में जश्न मना रही है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने नोटिस देकर दक्षिणी दिल्ली के सांसद से पूछा है कि असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए क्यों ना उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाद में उन शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में बिधूड़ी की टिप्पणी पर खेद जताया था।

Also read: भाजपा सदस्य Ramesh Bidhuri के बिगड़े बोल, लोकसभा स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा के सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए कुछ आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के आचरण पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बसपा के सांसद दानिश अली ने शुक्रवार को कहा कि अगर लोकसभा के भीतर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए भाजपा के सदस्य रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह भारी मन से सदन की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विपक्षी दल लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर यह मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह करेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement