facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ramlala’s First Holi: रामलला संग होली खेलने के लिए अयोध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement

Ramlala's First Holi: इस बार रामलला के साथ अयोध्या के करीब 11,000 मंदिरों में सोमवार को होली खेली जाएगी।

Last Updated- March 22, 2024 | 9:12 PM IST
रामलला संग होली खेलने के लिए अयोध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़, Ramlala's First Holi: Crowd of devotees gathered in Ayodhya to play Holi with Ramlala

Ramlala’s First Holi: रामनवमी से पहले ही अयोध्या में रामलला की पहली होली देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार अयोध्या में बने रामलला मंदिर में होली खेलने के लिए खास तौर पर लखनऊ के नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) ने कचनार के फूलों से गुलाल तैयार किया है। इस बार रामलला के साथ अयोध्या के करीब 11,000 मंदिरों में सोमवार को होली खेली जाएगी।

राम मंदिर के अर्चकों के मुताबिक भव्य मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के बाद पड़ने वाली इस पहली होली को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। होली के चार दिन पहले से ही अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ गयी है। इस बार रामलला मंदिर में होली मनाने के लिए पर्यटकों की उमड़ रही भीड़ के चलते त्योहार में भी अयोध्या के सारे होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाएं फुल हो गयी हैं।

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है।

Also read: Arvind Kejriwal arrested: क्या जेल से अपनी सरकार चला सकते हैं अरविंद केजरीवाल? जानें क्या कहता है कानून

पर्यटन विभाग के आंकड़ों को देखा जाय तो 2017 में जब से दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल थे। वहीं 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया।

ऐसे ही वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी को मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। इसके बाद 2020 व 2021 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2023 में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। 2023 में वर्ष भर में कुल 5,75,15,423 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इनमें 5,75,07,005 भारतीय श्रद्धालु व 8,418 विदेशी श्रद्धालु शामिल रहे। वर्ष 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement