facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

जल्द मेरठ से दिल्‍ली के बीच दौड़ेगी RAPIDX, जानिए कहां-कहां होंगे 180 की स्पीड से चलने वाली ट्रेन के स्टेशन

Last Updated- May 15, 2023 | 4:50 PM IST

देश में रेलवे समेत मेट्रो और रैपिड रेल का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इससे न सिर्फ लोकल यात्रा में सफर करने वालों को सुकून मिलेगा बल्कि सबसे ज्यादा फायदा एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करने वालों को होगा।

देश की कई रुट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाए जाने के बाद अब बारी रैपिड रेल (RAPIDX) चलाने की है। मेरठ से दिल्‍ली तक दौड़ाने के लिए इस ट्रेन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके ट्रैक का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है।

साहिबाबाद से दुहाई तक इस साल जून तक 17 किलोमीटर का स्‍ट्रेच मार्ग पूरा भी हो जाएगा। हालांकि, 3 और स्‍टेशन सराय काले खां, न्‍यू अशोक नगर और आनंद विहार पर संचालन 2025 में शुरू हो सकता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस से भी तेज दौड़ेगी मेरठ-दिल्ली के बीच रैपिड रेल, लगेंगे सिर्फ 40 मिनट

रैपिड रेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है।ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। हालांकि परिचालन के दौरान इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड भी 180 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे सिर्फ 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में, जबकि 68 किमी यूपी में है।

First Published - May 15, 2023 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट