facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rashmika Mandanna Deepfake Row: दिल्ली पुलिस ने यूआरएल के लिए मेटा को लिखा पत्र

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "मामले को सुलझाने के लिए अधिकारियों की एक समर्पित टीम गठित की गई है। हमें उम्मीद है कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।"

Last Updated- November 11, 2023 | 3:21 PM IST
META layoffs
Representative Image

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा को उस अकाउंट का यूआरएल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है, जिससे अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का ‘डीप फेक’ वीडियो साझा किया गया था।

पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के एक दिन बाद यह कदम उठाया है। एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा करने वाले लोगों की जानकारी भी मांगी है।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हमने उस खाते की यूआरएल आईडी तक पहुंच हासिल करने के लिए मेटा को लिखा है, जिससे वीडियो बनाया गया था।” मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट’ में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने कहा, “मामले को सुलझाने के लिए अधिकारियों की एक समर्पित टीम गठित की गई है। हमें उम्मीद है कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।”

दिल्ली महिला आयोग ने भी शुक्रवार को वीडियो के संबंध में पुलिस को नोटिस भेजा था और इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए जाने का संदेह है। मूल वीडियो एक ब्रिटिश-भारतीय ‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर’ का बताया जा रहा है, जिसका चेहरा रश्मिका के चेहरे से बदल दिया गया था।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement