facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ratan Tata Funeral: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे Amit Shah; सीतारमण समेत केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

Advertisement

गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं।

Last Updated- October 10, 2024 | 10:34 AM IST
Union Minister Amit Shah- अमित शाह
Union Minister Amit Shah (File Photo)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में गुरुवार को शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण व्यक्ति बताया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्री रतन टाटाजी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे।’’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज एवं टाटा ग्रुप के मानद अध्यक्ष के निधन पर गुरुवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री रतन टाटा के निधन से दुःखी हूं। वह एक उत्कृष्ट नेता, दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी है।’’

उन्होंने कहा कि नवाचार, व्यवसाय में भी नैतिकता का पालन करने वाले और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके गहरे संकल्प ने उद्योगों को बदल दिया और समुदायों के उत्थान का काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार, मित्रों और उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिनके जीवन को उन्होंने संवारा। उनकी उल्लेखनीय विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘दूरदर्शी’ उद्योगपति एक सच्चे ‘राष्ट्रवादी’ थे। गोयल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं, जिन्होंने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से भारत को अपार गौरव दिलाया।’’

3 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें ‘‘देश का महान सपूत’’ बताया। गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा के साथ मेरे तीन दशकों से घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे।’’

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 10:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement