facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI रुपये का लेवल तय नहीं करता, अमेरिकी डॉलर की मांग से इसमें गिरावट: गवर्नर मल्होत्रा

Advertisement

गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास विदेशी मुद्रा का ‘‘काफी अच्छा’’ भंडार है और बाह्य क्षेत्र को लेकर चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है

Last Updated- November 20, 2025 | 5:57 PM IST
Sanjay Malhotra, Governor, Reserve Bank of India
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा | फोटो: पीटीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने रुपये के लिए किसी भी स्तर का लक्ष्य नहीं बनाया है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा में हाल में आई गिरावट की वजह डॉलर की मांग में तेजी है। गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास विदेशी मुद्रा का ‘‘काफी अच्छा’’ भंडार है और बाह्य क्षेत्र को लेकर चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।

नियम-कायदों को सरल बनाने पर जोर

दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स में वीकेआरवी राव स्मृति व्याख्यान में मल्होत्रा ​​ने कहा कि आरबीआई की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रणाली में वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना है और केंद्रीय बैंक जहां तक ​​संभव हो, आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं सुरक्षा-व्यवस्था को बनाए रखते हुए विनियमनों को सरल बनाने का प्रयास कर रहा है।

Also Read: 2031 तक भारत बनेगा 1 अरब+ 5G यूजर्स वाला देश, डेटा खपत में भी नंबर-1

अच्छे व्यापार समझौता की उम्मीद

डॉलर के मुकाबले रुपये के अवमूल्यन से जुड़े सवाल पर उन्होंने विश्वास जताया कि भारत, अमेरिका के साथ एक ‘‘अच्छा व्यापार समझौता’’ करेगा और इससे देश के चालू खाता शेष पर दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये का हालिया अवमूल्यन व्यापारिक गतिविधियों और अमेरिकी शुल्क मुद्दों के कारण है।

डॉलर की मांग से रुपये में गिरावट

मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘हम किसी स्तर को लक्ष्य नहीं बनाते। रुपये में गिरावट क्यों आ रही है? ऐसा मांग के कारण है…यह एक वित्तीय साधन है। डॉलर की मांग है और यदि डॉलर की मांग बढ़ती है तो रुपये में गिरावट आती है। यदि रुपये की मांग बढ़ती है तो डॉलर में गिरावट आती है और रुपया मजबूत होता है।’’

Also Read: डेटा सेंटर तो बढ़ रहे हैं, पर पानी कहां से आएगा? देश में क्लाउड बूम के सामने बड़ा सवाल

गुरुवार को रुपया 23 पैसे टूटा

अमेरिकी मुद्रा में व्यापक मजबूती एवं अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम होती संभावनाओं के बीच रुपया गुरुवार को 23 पैसे टूटकर 88.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से जुड़े ब्योरे में दिसंबर में नीतिगत दर में कटौती न करने का संकेत मिलने के बाद डॉलर में तेजी आई है और यह 100 के स्तर के पार पहुंच गया। इससे घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में गवर्नर ने कहा कि जिस तरह से भारतीय बैंक प्रदर्शन कर रहे हैं, बहुत जल्द उनमें से कुछ टॉप 100 ग्लोबल बैंकों में शामिल होंगे।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement