facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये की स्थिरता के बाद RBI ने बैंकों के फॉरेक्स आर्बिट्राज पर प्रतिबंधों को हटाया

Advertisement

कारोबारियों का कहना है कि बैंकों द्वारा 10 अप्रैल की समय सीमा का पालन किए जाने के बाद, केंद्रीय बैंक को आर्बिट्रा ज का जोखिम कम नजर आ रहा है

Last Updated- April 20, 2026 | 10:23 PM IST
Reserve Bank of India (RBI)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को 1 अप्रैल को घोषित कुछ उन उपायों को वापस लेने का फैसला किया, जिनमें बैंकों को रुपया-आधारित नॉन- डिलिवरेबल फॉरवर्ड्स (एनडीएफ) की पेशकश करने से प्रतिबंधित किया गया था, क्योंकि विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता लौट आई थी।

संशोधित नियमों के तहत, बैंक अब कुछ संबंधित-पक्ष के लेनदेन कर सकते हैं, जिसमें मौजूदा अनुबंधों और सौदों को रद्द करना और उन्हें बैक-टू-बैक रूट के माध्यम से आगे बढ़ाना शामिल है। ये संशोधित निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हालांकि, बैंकों को अभी भी संबंधित पक्षों के साथ सभी विदेशी-मुद्रा डेरिवेटिव सौदे करने की अनुमति नहीं है और 27 मार्च को ऑनशोर डिलिवरेबल बाजार में नेट ओपन पोजीशंस पर तय की गई 10 करोड़ डॉलर की सीमा अभी भी बरकरार है।

कारोबारियों का कहना है कि बैंकों द्वारा 10 अप्रैल की समय सीमा का पालन किए जाने के बाद, केंद्रीय बैंक को आर्बिट्रा ज का जोखिम कम नजर आ रहा है।

8 अप्रैल को मौद्रिक नीति पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा था कि ये नियामकीय उपाय ‘हमेशा के लिए लागू नहीं रहेंगे’। ये उपाय मार्च में विदेशी मुद्रा बाजारों में बढ़ी हुई अस्थिरता के कारण लागू किए गए थे, जो पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद पैदा हुई थी। इसके चलते रुपया दबाव में आ गया और 4 प्रतिशत से अधिक गिर गया।

बाजार में पोजीशन बनाई जा रही थीं, जिससे नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड बाजारों और डिलिवरेबल बाजारों के बीच आर्बिट्रेज की स्थिति पैदा हो गई, जिससे केंद्रीय बैंक को ये पाबंदियां लगानी पड़ीं। इन पाबंदियों के कारण बैंकों को जनवरी-मार्च तिमाही में अपने ट्रेजरी परिचालन से नुकसान उठाना पड़ा है।

डीलरों ने कहा कि समान अंतर्निहित एक्सपोजर के विरुद्ध कैंसलेशन और री-बुकिंग पर पहले लगाई गई पाबंदियों के कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हो गई थीं, विशेष रूप से ऐसे मामलों में जिनमें भुगतान या प्राप्तियों में देरी हुई थी। इन पाबंदियों ने विदेशी बैंकों के लिए विदेशी ग्राहकों और उनकी भारतीय शाखाओं के बीच रुपये में लेनदेन के प्रबंधन में भी समस्याएं पैदा कीं।

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement