भारतीय रिजर्व बैंक में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है। कर्मचारियों की कुल संख्या 31 दिसंबर, 2025 तक सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत घटकर 13,220 हो गई, जो एक साल पहले 13,520 थी। केंद्रीय बैंक की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यह पिछले 5 वर्षों में लगातार वृद्धि के बाद पहली गिरावट है।
कुल 13,220 कर्मचारियों में से 7,517 प्रथम श्रेणी के, 3,206 तृतीय श्रेणी के और 2,497 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है, जबकि प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या 7,325 से बढ़कर 7,517 हो गई है।
जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान कर्मचारियों की संख्या में शुद्ध वृद्धि 247 रही, जो 2024 की इसी अवधि में जोड़े गए 604 कर्मचारियों की तुलना में काफी कम है। 247 नए कर्मचारियों में से 78 प्रथम श्रेणी के, 167 तृतीय श्रेणी और 2 कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के आए। रिजर्व बैंक में कर्मचारों की संख्या 2020 में 12,276 थी, जो 2024 तक हर साल बढ़कर 13,520 हो गई और 2025 में इसमें मामूली गिरावट आई है।