facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB Victory Parade Stampede: भगदड़ में 11 की मृत्यु और 30 घायल, मुआवजे की घोषणा

Advertisement

सिद्धरमैया ने कहा, ‘चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 2 से 3 लाख से अधिक लोग आए थे, किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी।’

Last Updated- June 04, 2025 | 10:47 PM IST
RCB Victory Parade Stampede

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का पहला आईपीएल खिताब जीतने का जश्न बुधवार को मातम में बदल गया जब जश्न में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने से मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और लगभग 30 लोग घायल हो गए । खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हालांकि स्टेडियम के भीतर जारी रहा। टीम की एक झलक पाने के लिये स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी। इसके लिए हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा। ये प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ का शिकार हो गए।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। सिद्धरमैया ने कहा, ‘चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 2 से 3 लाख से अधिक लोग आए थे, किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी।’ उन्होंने कहा, ‘आरसीबी के जश्न में मरने वालों में से अधिकांश युवा हैं। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी।’ उन्होंने घोषणा की कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। गंभीर रूप से घायलों का इलाज वैदेही अस्पताल और बोवरिंग अस्पताल में चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा, ‘भीड़ अनियंत्रित हो गई और पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था जिससे हमें जुलूस रोकना पड़ा।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिए पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिए थी और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था। कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है।’ सैकिया ने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है। लोग अपने क्रिकेटरों के लिए जज्बाती हैं। आयोजकों को इसकी बेहतर योजना बनानी चाहिए थी। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिए पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिए थी और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था। कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के इतने शानदार अंत के बाद यह रंग में भंग हो गया। पहले भी आईपीएल जीत के जश्न हुए हैं जैसे पिछले साल केकेआर के जीतने पर कोलकाता में हुआ था लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ।’ आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए कहा, ‘जो भी जांच की जानी है, संबंधित अधिकारी करेंगे। यह बीसीसीआई का कार्यक्रम नहीं था। यह दुखद है।’

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने स्थिति को ठीक से न संभालने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए जल्द ही राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू कर दी। चिन्नास्वामी स्टेडियम के भीतर हालांकि खिलाड़ियों का सम्मान समारोह जारी रहा जिसमें खिलाड़ियों ने भाषण दिए, संगीत बजा और आतिशबाजी भी हुई। कोहली ने कहा, ‘यह आप सभी के लिए है, प्रशंसकों के लिए और इस शानदार शहर के लिए, उन लोगों के लिए जिन्होंने कठिन समय में भी आरसीबी का साथ दिया। मैंने दुनिया में किसी भी टीम के ऐसे प्रशंसक नहीं देखे हैं।’

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 10:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement