facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार चुनाव में वोटों की बाढ़! SIR विवाद के बीच रिकॉर्ड 66.9% मतदान से सभी चौंके

Advertisement

60 लाख से अधिक नाम कटने की आशंका के बावजूद 1951 के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग; महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से आगे

Last Updated- November 13, 2025 | 9:43 AM IST
Bihar Elections 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया और इससे 60 लाख से अधिक लोगों को मतदाता सूचियों से हटा देने जैसे विवादास्पद मामले की छाया में बिहार में विधान सभा चुनाव संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में वोट काटे जाने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही थी कि मतदाता वोट डालने आएंगे भी या नहीं, लेकिन दोनों चरणों में वोट डालने वालों के रुझान ने सभी को चौंका दिया। राज्य में 7.4 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 66.9 प्रतिशत ने नई सरकार के लिए अपने मत का प्रयोग किया। यह 1951 के ऐतिहासिक चुनाव के बाद सबसे अधिक मतदान रहा, जिसमें 2020 के विधान सभा चुनाव की तुलना में प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई।

बिहार के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के रुझान वर्षों से बदलते रहे हैं। वर्ष 2010 में 86 प्रतिशत निर्वाचन क्षेत्रों में सकारात्मक मतदान हुआ था। यह 2015 में बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया, लेकिन 2020 में तेजी से गिरकर 58 प्रतिशत रह गया। हालांकि, 2025 में इसमें पुन: सुधार देखने को मिला और सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सकारात्मक वोटों में बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2020 के चुनाव की तुलना में इस बार के चुनाव में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में 3 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।

कुछ क्षेत्रों में तो मतदाताओं की और भी अधिक भागीदारी दर्ज की गई। कस्बा में 2010 में 67.3 प्रतिशत सकारात्मक मतदान हुआ था, लेकिन 2020 में यह थोड़ा घट कर 66.4 प्रतिशत रहा लेकिन 2025 में पुन: बढ़कर 81.7 प्रतिशत हो गया। बरारी में 2010 में 66 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2020 में बढ़कर 67.2 प्रतिशत और 2025 में 81.6 प्रतिशत तक पहुंच गया।

इसी तरह ठाकुरगंज में 2010 में 65.4 प्रतिशत और 2020 में 66.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 81.3 प्रतिशत दर्ज किया गया। सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि इस बार चुनाव में कुम्हरार (40.2 प्रतिशत), बांकीपुर (41.3 प्रतिशत) और दीघा (42.8 प्रतिशत) जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि इन क्षेत्रों में पिछला रिकॉर्ड देखें तो इसमें बढ़ोतरी हुई है। इससे यह भी पता चलता है कि पूरे राज्य में लोगों ने बढ़चढ़ कर चुनाव में हिस्सा लिया। बिहार चुनाव की एक खास बात यह भी रही कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली है। यह विधान सभा और लोक सभा दोनों चुनावों में यही प्रवृत्ति रही।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement