facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छमाही में घरेलू कोयले की रिकार्ड सप्लाई: मंत्रालय

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में कोयला मंत्रालय ने ग्राहकों के लिए 101.2 करोड़ टन कोयले का उत्पादन व आपूर्ति का लक्ष्य तय किया है।

Last Updated- October 19, 2023 | 11:03 PM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड और निजी वाणिज्यिक खानों सहित घरेलू कोयला कंपनियों ने इस वित्त वर्ष में अब तक संचयी रूप से 50 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति (Coal Supply) की है। यह जानकारी कोयला मंत्रालय ने बयान में दी।

मंत्रालय ने बयान में बताया, ‘वित्त वर्ष 2023-24 में कोयला मंत्रालय ने ग्राहकों के लिए 101.2 करोड़ टन कोयले का उत्पादन व आपूर्ति का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय ने 17 अक्टूबर, 2023 तक 50 करोड़ टन कोयले की रिकॉर्ड खेप भेजने का लक्ष्य हासिल किया है।’

Also Read: HUL Q2 Results: सबसे बड़ी FMCG कंपनी का मुनाफा सपाट रहा, बिक्री बढ़ी

मंत्रालय के अनुसार पहली छमाही की तुलना में दूसरी छमाही में कोयले का उत्पादन व आपूर्ति आमतौर पर अधिक रहता है। लिहाजा इस वित्त वर्ष में 1 अरब टन से अधिक कोयले की खेप भेजी जा सकती है। भेजे गए 50 करोड़ टन में से बिजली क्षेत्र को 41.657 करोड़ टन की आपूर्ति हुई और गैर नियमित क्षेत्र को 8.477 करोड़ टन की आपूर्ति (Coal Supply) हुई। इस साल बिजली क्षेत्र को कोयले की परिवहन दर में 7.27 प्रतिशत का वृद्धि हुई जबकि गैर नियमित क्षेत्र को यह वृद्धि 38.02 प्रतिशत थी। बीते वित्त वर्ष के दौरान 89.319 करोड़ टन कोयले की खेप भेजी गई थी।

Also Read: अनुमान से बेहतर रहा अल्ट्राटेक का मुनाफा

राष्ट्रीय खनिक सीआईएल ने हाल ही में कहा था कि उसने त्योहारी मौसम से पहले बिजली संयंत्रों को अक्टूबर 2023 के पहले पखवाड़े में 2.35 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement