facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड-19 के मामलों में कमी, लेकिन जेएन.1 वायरस फैल रहा

Advertisement

जेएन.1 के नमूने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं और इनमें भी कर्नाटक में सबसे अधिक 214 मामले दर्ज किए गए हैं।

Last Updated- January 12, 2024 | 10:55 PM IST
Covid JN.1 variant

भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने शुक्रवार शाम तक जेएन.1 वायरस के 1,104 मामलों की पुष्टि की है। हालांकि, कोविड-19 के मामलों में कमी के रुझान हैं और पिछले हफ्ते संक्रमण के मामले 4,374 से घटकर 3,368 हो गए। शुक्रवार को 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

जेएन.1 के नमूने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं और इनमें भी कर्नाटक में सबसे अधिक 214 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश (189 मामले), महाराष्ट्र (170 मामले) और केरल (154 मामले) जेएन.1 वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

इन्साकॉग की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 1,104 नमूने में से 960 में जेएन.1 मामले की पुष्टि हुई है जबकि नवंबर 2023 में भेजे गए कोविड-19 के संक्रमित नमूनों में 33 लोगों में वायरस के नए स्वरूप का संक्रमण पाया गया है।

एसएल रहेजा अस्पताल, माहिम के कंसल्टेंट और प्रमुख ( क्रिटिकल केयर) संजीव शशिधरन ने जेएन.1 मामलों में वृद्धि के कारणों पर कहा कि त्योहारों के मौसम के दौरान कोविड से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरती गई जिससे जेएन.1 किस्म के मामले में वृद्धि हुई है। मौसम में बदलाव के चलते भी वायरल बीमारियां और बढ़ गई हैं।

शुक्रवार को भारत ने 609 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या 3,368 हो गई। देश में संक्रमण से तीन लोगों की मौत भी हुई है।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement