facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIC: ग्वालियर में 28 अगस्त को होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव; अदाणी ग्रुप, एक्सेंचर समेत कई कंपनियां देंगीं निवेश प्रस्ताव

Advertisement

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक चंद्रमौलि शुक्ला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि मुख्यमंत्री उद्योगपतियों को भूखंडों का वर्चुअल आवंटन भी करेंगे।

Last Updated- August 27, 2024 | 11:31 PM IST
बेंगलूरु में मध्य प्रदेश को मिले 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 7 हजार से अधिक रोजगार की संभावना Madhya Pradesh receives investment proposals worth Rs 3,200 crore in Bengaluru, possibility of employment for more than 7 thousand
Representative Image

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बुधवार को आयोजित होने जा रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में अदाणी समूह और एक्सेंचर समेत कई प्रमुख कारोबारी घरानों के प्रतिनिधि तथा कई देशों के ट्रेड कमिश्नर प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे और निवेश प्रस्ताव देंगे।

औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्द्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव करीब 24 उद्योगपतियों के वन-टु-वन बैठक करके उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक चंद्रमौलि शुक्ला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि मुख्यमंत्री उद्योगपतियों को भूखंडों का वर्चुअल आवंटन भी करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत देश के कई उद्योगपति भी शामिल होंगे। उद्योग विभाग के सूत्रों के मुताबिक अदाणी डिफेंस और एरोस्पेस द्वारा निवेश की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस कॉन्क्लेव से प्रदेश में 28 से 30 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार तैयार होंगे। इससे पहले उज्जैन और जबलपुर में कॉन्क्लेव आयोजित हो चुकी हैं।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement