facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘दिल्ली की सेवा में 24×7 समर्पित सरकार’, 100 दिन पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने गिनाईं उपलब्धियां

Advertisement

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने अपनी टीम के सभी मंत्रियों और कर्मियों को उनके काम के लिए बधाई दी।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:53 PM IST
Rekha Gupta
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | फाइल फोटो

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों के संबंध में शुक्रवार को एक कार्य पुस्तिका जारी की और कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।

‘काम करने वाली सरकार: 100 दिन सेवा के’ शीर्षक वाली कार्य पुस्तिका में दिल्ली में सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहल और परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें यमुना की सफाई, आयुष्मान भारत का कार्यान्वयन, वय वंदना योजना, टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति को बढ़ावा देना और ई-बस खरीद शामिल हैं। इसमें शहर के अंधेरे कोनों को रोशन करने, गर्मी से निपटने के लिए कार्ययोजना लागू करने और दिल्ली अग्निशमन सेवा के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करने का भी उल्लेख किया गया है।

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने अपनी टीम के सभी मंत्रियों और कर्मियों को उनके काम के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया। उन्होंने कहा, ‘हमने लोगों के लिए चौबीसों घंटे काम किया है। ऐसी सरकार जो दिल्ली के लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित है, वह अपने आप में एक नया मॉडल है और यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।’

सरकार की उपलब्धियों को पेश करने वाली कार्य पुस्तिका पर उन्होंने कहा, ‘यह कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि कार्य पुस्तिका है। सरकार द्वारा किए गए सभी काम इसमें जोड़े जाते रहेंगे।’ उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री अन्य मंत्रियों और पार्षदों के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करेंगे। गुप्ता ने कहा, ‘हम न केवल अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा देंगे, बल्कि लोगों से उन कामों पर भी राय मांगेंगे, जिन्हें आने वाले दिनों में किए जाने की आवश्यकता है।’ 

 

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement