facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सरकारी स्कूलों में सीखने के स्तर में सुधार: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल जाने वाले बच्चों के सीखने के स्तर में महामारी के दौरान कमी देखी गई थी जिसमें अब सुधार दिख रहा है।

Last Updated- January 28, 2025 | 10:28 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिक्षा से जुड़ी वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (असर) में यह पाया गया है कि सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिला 2018 के स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को जारी असर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के दौर में सरकारी स्कूलों में दाखिले में बढ़ोतरी आवश्यकता बन गई थी, न कि यह कोई विकल्प था। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यह देश की अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों में सुधार का सबूत है।

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल जाने वाले बच्चों के सीखने के स्तर में महामारी के दौरान कमी देखी गई थी जिसमें अब सुधार दिख रहा है। सीखने के स्तर में सुधार पिछले 20 वर्षों के दौरान भी नहीं देखा गया जब से स्कूली छात्रों की बुनियादी स्तर पर पढ़ने और अंकगणितीय क्षमताओं से जुड़े डेटा पेश किए जा रहे हैं। असर की रिपोर्ट में इसकी निदेशक विलिमा वाधवा ने इसका श्रेय नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को दिया है और उनका जोर बुनियादी कौशल पर है।

रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों में सुधार का स्तर बेहतर रहा है जबकि निजी स्कूलों में सीखने का स्तर महामारी के पहले के दौर से अब भी नीचे है। ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों के कक्षा 3 और कक्षा 5 के छात्रों के पढ़ने और अंकगणितीय कौशल में काफी सुधार दिखा है।

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement