facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TMC की 2021-22 में 96 फीसदी से अधिक आय चुनावी बॉण्ड से हुई: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- January 07, 2023 | 3:43 PM IST
Mamata Banerjee- ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की 2021-22 में 96 फीसदी से अधिक की आय चुनावी बॉण्ड से हुई। पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन बॉण्ड से पार्टी की आय 2020-21 में 42 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में 528.14 करोड़ रुपये हो गयी है। चुनावी बॉण्ड राजनीतिक दलों को चंदा देने का एक वित्तीय तरीका होता है।

शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 में टीएमसी की 545.74 करोड़ रुपये की कुल आय में से 528.14 करोड़ रुपये की आय चुनावी बॉण्ड से हुई। इसमें यह भी कहा गया है कि पार्टी के प्राथमिक सदस्यों से शुल्क/सब्सक्रिप्शन/संग्रहण से 14.36 करोड़ रुपये मिले। रिपोर्ट के अनुसार, टीएमसी ने 2020-21 में चुनावी बॉण्ड से 42 करोड़ रुपये की आय दिखाई है।

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी का खर्च भी बढ़ा है। वर्ष 2020-21 में टीएमसी का खर्च 132.52 करोड़ रुपये था, जो 2021-22 में बढ़कर 268.33 करोड़ रुपये हो गया। यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी गयी है।

Advertisement
First Published - January 7, 2023 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement